CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में कोयला घोटाले में जेल भेजे गए मनीष उपाध्याय और महादेव सट्टा में भारत ज्योति, विश्वजीत राय चौधरी एवं अतुल सिंह की जमानत को कोर्ट ने खारिज कर दिया। उक्त सभी लोगों ने स्वयं को झूठे मामले में फंसाने का आरोप ईओडब्ल्यू पर लगाते हुए लंबे समय से जेल में रखे जाने का हवाला देते हुए जमानत मांगी थी।