
एचएसआरपी नंबर प्लेट (Photo source- Patrika)
CG News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट( HSRP Number Plate) लगाने में मोबाइल नंबर कनेक्ट नहीं होने के कारण वाहन मालिकों को आरटीओ दफ्तर तक दौड़ लगानी पड़ रही है। इसे देखते हुए सभी जिला परिवहन कार्यालय में अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं। जहां मोबाइल नंबरों को कनेक्ट करने के साथ ही अपडेट किया जा रहा है।
बताया जाता है कि 15 अप्रैल की डेडलाइन को देखते हुए वाहन मालिक लगातार एचएसआरपी लगाने के लिए आवेदन करने में जुटे हैं। हालांकि अब भी करीब 15 फीसदी वाहन मालिकों ने नंबर लगाए हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी अभिसूचना के अनुसार केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम के तहत 1 अप्रैल 2019 के पहले की वाहनों में एचएसआरपी लगाया जाना अनिवार्य है।
इसे देखते हुए करीब 82000 वाहनों में एचएसआरपी लगाए जा चुके हैं। वहीं 38000 वाहनों का पंजीयन कराया गया है। लेकिन, अब भी करीब 32 लाख वाहनों में इसे लगाया जाना है। रायपुर जिले में रावांभाठा और पंडरी स्थित सिटी सेंटर परिवहन सेवा केंद्र में मोबाइल नंबर कनेक्ट कराने के लिए दो अलग से काउंटर खोले गए हैं।
परिवहन विभाग में इस समय 80 लाख से ज्यादा वाहन पंजीकृत हैं। इनमें दोपहिया, तीन पहिया से लेकर मालवाहक और अन्य वाहन शामिल हैं। इनमें से 2019 के पहले के करीब 50 लाख वाहन शामिल हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि करीब 8 लाख वाहन जर्जर होने और 20 साल से ज्यादा पुराने होने के कारण सड़कों से बाहर हो चुके हैं।
एचएसआरपी लगाने के लिए ऑनलाइन के साथ ही परिवहन सेवा केंद्रों के जरिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए मोबाइल कनेक्ट कराने सभी जिलों में अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। निर्धारित अवधि के बाद अभियान चलाकर पुलिस और परिवहन विभाग चालानी कार्रवाई करेगा। -एस प्रकाश, सचिव, परिवहन विभाग
वाहन मालिक एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने के लिए परिवहन विभाग के cg tramsport. gov. in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इसके लिए परिवहन सेवा केंद्र और संबंधित जिला आरटीओं में आवेदन किया जा सकता है। इसे लगाने की जिमेदारी रोसमार्टा सेटी और रियल मेजान इंडिया लिमिटेड कंपनी को सौंपी गई है।
Updated on:
14 Apr 2025, 1:36 PM IST
Published on:
11 Apr 2025, 5:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.