CG News: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में दर्ज छात्र संख्या के अनुपात में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल और हॉयर सेकंडरी स्कूलों की युक्तियुक्त करण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसमें धरसींवा ब्लॉक के करीब 300 सरकारी स्कूलों का युक्तियुक्त करण के तहत समायोजन किया गया है। वहीं, अब इस प्रक्रिया के तहत अतिशेष शिक्षकों का युक्तिकरण किया जाना है।