6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: अब उपभोक्ताओं को वाट्सऐप पर भेजा जाएगा बिजली बिल, एक क्लिक से होगा भुगतान

CG News: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की आफिसियल वेरीफाइड आईडी से भेजी जाएगी, जिसमें अधिकृत ब्लूटिक लगी रहेगी।

2 min read
Google source verification
CG News: अब उपभोक्ताओं को वाट्सऐप पर भेजा जाएगा बिजली बिल, एक क्लिक से होगा भुगतान

CG News: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब उनके वाट्सऐप नंबर पर बिल भेजा जाएगा। वे इस बिल का पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकेंगे, उसका प्रिंट भी निकाल सकेंगे। इसमें उन्हें एक क्लिक करके बिल भुगतान की सुविधा भी मिलेगी। यह वाट्सऐप मैसेज छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की आफिसियल वेरीफाइड आईडी से भेजी जाएगी, जिसमें अधिकृत ब्लूटिक लगी रहेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव के निर्देश के बाद उपभोक्ताओं के लिए यह सुविधा शुरू की गई है।

वर्तमान में वाट्सऐप प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल पर बिजली बिल भेजा जाएगा। प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने इस योजना से जुडऩे के लिए उपभोक्ताओं से अपील की है। उपभोक्ताओं को रीडिंग दर्ज होने के बाद वाट्सऐप पर मैसेज पहुंच जाएगा। उन्हें मोबाइल पर पूरा डिटेल बिल पीडीएफ के रूप में प्राप्त हो जाएगा। साथ ही उन्हें एक क्लिक पर भुगतान की सुविधा भी प्राप्त हो जाएगी।

यह सूचना उन्हें हिन्दी के अलावा छत्तीसगढ़ी व अंग्रेजी में प्राप्त होगी। इसके लिए वे मनपसंद भाषा का चयन मोर बिजली एप में भाषा चयन (लैंग्वेज प्रिफरेंस) के विकल्प से कर सकते हैं। यह व्हाट्सएप संदेश उन्हें आफिसियल आईडी सीएसपीडीसीएल से भेजा जाएगा, जिसमें भीतर आफिसियली वेरीफाइड मोबाइल नंबर 942555-1912 दर्ज रहेगा।

ऐसे करें मोबाइन नंबर रजिस्टर्ड

उपभोक्ताओं को अपने व्हाट्स एप नंबर रजिस्टर्ड कराने के लिए टोल फ्री नंबर 1912 में डायल करना होगा या फिर मोर बिजली एप के जरिए नंबर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना उपभोक्ता क्रमांक 10 अंकों वाला बीपी नंबर के साथ आखरी बिल भुगतान की तारीख व राशि बतानी होती है। इस वेरीफिकेशन के पश्चात् उनका नंबर रजिस्टर्ड कर लिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें भी वाट्सऐप से बिजली बिल मिलने लगेगा।

फिजिकल बिल व्यवस्था भी जारी रहेगा

वाट्सऐप सुविधा शुरू होने के साथ घरों में मीटर रीडिंग लेने और फिजिकल बिल देने की व्यवस्था भी जारी रहेगी, जिससे जो उपभोक्ता वाट्सऐप उपयोग नहीं करते, उन्हें फिजिकल बिल देने की सुविधा रहेगी।

संजीव सिंह, सीई, रायपुर परिक्षेत्र सीएसपीडीसीएल

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग