8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: गलत अनुभव प्रमाण पत्र देने वाले ठेकेदारों की बढ़ीं मुश्किलें, डिप्टी सीएम अरुण साव के निर्देश पर होगी बड़ी कार्रवाई

CG News: रायपुर शहर में जल जीवन मिशन के कार्यों में गलत अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले ठेकेदारों पर जल्द की गाज गिरने वाली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 5 Oct 2024, 4:05 PM IST

Deputy CM Arun Sao

छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में जल जीवन मिशन के कार्यों में गलत अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले ठेकेदारों पर जल्द की गाज गिरने वाली है। विभागीय मंत्री अरुण साव ने 12 समूह जल प्रदाय योजनाओं के टेंडर में ठेकेदारों द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र सही नहीं पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: CG News: चरण दास महंत, केदार कश्यप समेत कई दिग्गजों ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, देखें तस्वीरें

जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की

साथ ही उनकी निविदा निरस्त कर निविदाकारों के विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने को कहा। मंत्री साव ने अधिकारियों को यह निर्देश पीएचई के कार्यों की समीक्षा दौरान दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा, जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करें। गांवों में पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति के लिए भू-जल स्त्रोतों को रिचार्ज करने भू-जल संवर्धन के कार्य प्राथमिकता से करें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक और जल जीवन मिशन के संचालक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने क्रेडा द्वारा लगाए जा रहे सोलर पंपों के मापदण्डों का क्रेडा के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल तथा रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर जोन के मुख्य अभियंता भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।