1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ट्रेनिंग में शामिल सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की मौत, दौड़ लगाते ही गिरा, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांस

CG News: पुलिस ट्रेनिंग के दौरान सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की मौत हो गई। बताया गया कि ट्रेनिंग के दौरान वह दौड़ लगाते ही गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया..
less than 1 minute read
Google source verification
cg news, police candidate death

CG News: राजधानी के चंदखुरी स्थित पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में एक दर्दनाक घटना हुआ है। पुलिस ट्रेनिंग के दौरान सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी राजेश कोसरिया की दौड़ने के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

CG News: परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

यह घटना ट्रेनिंग के दौरान हुई, जहां अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा चल रही थी। मृतक के परिजनों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। मामले में प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: CG Police Bharti: पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, पहले दिन सिर्फ 89 अभ्यर्थी ही पहुंचे

मची खलबली

सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी राजेश कोसरिया की अचानक मौत से खलबली मच गई। परिजनों के अनुसार उसे कोई शरारीकि परेशानी नहीं थी, वहीं ट्रेनिंग के दौरान मौत की खबर ने परिजनों को हैरान कर दिया। इधर मामले में पुलिस ने पोस्टमोर्टम के बाद मौत की वजह साफ होेने की बात कही है।