scriptCG NOTA Vote 2024: इन 3 सीटों में आदिवासियों को नहीं पसंद आए कांग्रेस के प्रत्याशी, नोटा को डाला वोट | CG NOTA Vote 2024: Highest vote in 3 ST lok sabha seat | Patrika News
रायपुर

CG NOTA Vote 2024: इन 3 सीटों में आदिवासियों को नहीं पसंद आए कांग्रेस के प्रत्याशी, नोटा को डाला वोट

CG NOTA Vote 2024: एक तरफ जहां चुनावी नतीजे में भाजपा-कांग्रेस में सीधा वार देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के आदिवासी लोकसभा सीटों पर नोटा को भी भरपूर बहुमत मिला है।

रायपुरJun 06, 2024 / 07:01 am

Kanakdurga jha

CG NOTA Vote 2024
CG NOTA Vote 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ 10 सीटों पार जीत दर्ज किया है। वहीं कोरबा लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने भारी मतों के साथ जीत दर्ज किया। एक तरफ जहां चुनावी नतीजे में भाजपा-कांग्रेस में सीधा वार देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के आदिवासी लोकसभा सीटों (CG NOTA Vote 2024) पर नोटा को भी भरपूर बहुमत मिला है। आदिवासी जनता ने जहां भाजपा के प्रत्याशियों को भयंकर मतों से जिताया, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को वोट न देकर नोटा को वोट देना जरुरी समझा।
CG NOTA Vote 2024
CG NOTA Vote 2024
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election Result 2024: इस सीट पर नोटा को मिले 18669 मत, चंद वोटों से जीते BJP उम्मीदवार

CG NOTA Vote 2024: बस्तर में नोटा को मिले सबसे ज्यादा वोट

लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित करने के दौरान कांग्रेस ने बहुत सोच समझकर इस सीट से कवासी लखमा को चुना था। कही न कहि कांग्रेस इस बात पर भरोसा जता रही थी कि छत्तीसगढ़ के तीन आदिवासी सीट से उन्हें बहुमत मिल सकती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बस्तर लोकसभा सीट (Bastar NOTA Vote 2024) से भारी मतों से जीत दर्ज की थी। इस बार भी कांग्रेस यही रूटमैप लेकर चल रही थी कि आदिवासी जनता का उन्हें भरपूर प्यार मिलेगा।
वहीं भाजपा ने इस सीट से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता महेश कश्यप पर भरोसा जताया। बता दें कि महेश कश्यप की बस्तर में काफी मजबूत पकड़ है। पार्टी के भरोसे को बरकरार रखते हुए नाहेष काश्य ने जमकर चुनाव प्रचार प्रसार किया, नतीजा यह निकला कि बस्तर लोकसभा सीट से महेश कश्यप 458398 वोट पाकर संसद भवन में अपनी जगह बना ली।
CG NOTA Vote 2024
बस्तर में भाजपा के महेश कश्यप ने प्रचंड बहुमत से दर्ज की जीत

कांकेर में नोटा को मिले 18669 वोट

बस्तर के बाद दूसरी आदिवासी लोकसभा सीट कांकेर में भी नोटा को अधिक वोट मिले। कांकेर में नोटा को 18669 बहुमत मिला है। इस सीट का चुनावी नतीजा काफी रोचक रहा है। भाजपा – कांग्रेस में जीत का अंतर सिर्फ 1884 बहुमत थी। भाजपा के (Kanker NOTA Vote 2024) उम्मीदवार भोजराज नाग ने 597624 वोट पाकर कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को 1884 वोटों से हरा दिया। वहीं इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी तिलक राम मरकाम को 11770 वोट मिले।
CG NOTA Vote 2024
कांकेर में भाजपा को मिला भारी बहुमत

सरगुजा में नोटा को मिले 28121

सरगुजा के आदिवासियों ने भी भारी संख्या में नोटा को मतदान किया है। इस सीट से नोटा को 28121 बहुमत मिले है। जबकि, भाजपा ने इस सीट से प्रचंड बहुमत ( Surguja NOTA Vote 2024) हासिल कर जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी को करारी हार देते हुए भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने 713200 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। कांग्रेस की उम्मीदवार शशि सिंह को चिंतामणि महाराज ने 64822 वोटों से हराया है।
बता दें कि, चिंतामणि महाराज पहले कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता थे। विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट नहीं मिलने से चिंतामणि कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे थे। भाजपा नेताओं के साथ संपर्क में आने के बाद चिंतामणि महाराज ने कांग्रेस पार्टी और अपने पद से त्याग पत्र दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए।
इस दौरान भाजपा ने यह वादा किया था कि लोकसभा चुनाव में चिंतामणि महाराज को टिकट देंगे। वादा कायम रखते हुए भाजपा ने सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से चिंतामणि महाराज को उम्मीदवार घोषित किया। इसके बाद चिंतामणि महाराज ने 713200 बहुमत पाकर जीत गए। बता दें कि सरगुजा क्षेत्र में इनकी पकड़ काफी मजबूत है। चिंतामणि महाराज क्षेत्र के लोगों से सीधे संपर्क में है।
CG NOTA Vote 2024
सरगुजा में लहराया भगवा

CG NOTA Vote 2024: प्रदेश में 3 चरणों में 72.8% हुई है वोटिंग

प्रदेश में तीनों चरणों में कुल 72.8 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में हुए मतदान (71.49%) से तुलना करें तो इस बार 1.31 प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ है। इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग सरगुजा सीट पर 78.78 प्रतिशत और सबसे कम 63.95 प्रतिशत बिलासपुर में मतदान हुआ है।
इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1 करोड़ 50 लाख 40 हजार 444 मतदाताओं ने तय किया है। इनमें 75 लाख 15 हजार 102 पुरुष, 75 लाख 25 हजार 123 महिला और 219 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

Hindi News/ Raipur / CG NOTA Vote 2024: इन 3 सीटों में आदिवासियों को नहीं पसंद आए कांग्रेस के प्रत्याशी, नोटा को डाला वोट

ट्रेंडिंग वीडियो