दरअसल, कांकेर में भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग और कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के बीच सीधा मुकाबला था। यहां भाजपा प्रत्याशी ने 1884 वोट से जीत हासिल की। जबकि, यहां नोटा को 18669 वोट मिले। इससे एक बात तो तय है कि यदि मतदाता नोटा का बटन नहीं दबाते और प्रत्याशी को वोट देते तो नतीजों की तस्वीर बदल भी सकती थी।