इस बार के लोकसभा चुनाव में मोदी के साथ-साथ साय सरकार का भी मैजिक चला। प्रदेश की जनता ने डबल इंजन की सरकार को दोबारा मौका देने का फैसला किया है। बता दें कि भाजपा (Lok Sabha Election Result 2024) ने इस बार लोकसभा चुनाव में आठ नए चेहरों पर दांव खेला था, इसमें रायपुर, महासमुंद, कांकेर, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और बस्तर की सीट भी थी। इनमें से कुछ प्रत्याशी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लोकसभा चुनाव पहली बार लड़े।