LIVE Raipur Lok Sabha Election Result 2024: रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज किया है। छत्तीसगढ़ की हॉट सीट रायपुर पर एकतरफा परिणाम देखने को मिल रहा है। रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा कांग्रेस को बुरी तरह हराकर 450991 अधिक वोट से जीत दर्ज की है। बता दें कि, रायपुर से भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल और कांग्रेस से विकास उपाध्याय उम्मीदवार चुने गए थे।