CG Open School Result 2024 Update: ओपन स्कूल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा में 41,019 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। 38,405 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 38,396 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। घोषित परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 20,884 है। प्रथम श्रेणी में 14.45 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। द्वितीय श्रेणी में 21.97 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।