26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Panchayat Elections: पंचायत चुनाव से पहले इस गांव में 9 पंच निर्विरोध, सरपंच बनने 6 महिलाएं आमने-सामने

CG Panchayat Elections: ग्राम पंचायत मुंडा में कुल 20 वार्ड हैं। इनमें से 9 वार्डों के पंच निर्विरोध चुने गए। आपसी सहमति से यह फैसला लिया गया।

2 min read
Google source verification
CG Panchayat Election 2025: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण कल, 53 ब्‍लॉक की पंचायतों में सरकार के लिए वोट करेगी जनता

CG Panchayat Elections: लवन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत मुंडा में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। इस बार मुंडा ग्राम पंचायत में 20 वार्ड हैं। इनमें से 9 वार्ड में पंच निर्विरोध चुने गए। इन निर्विरोध पंचों का चुनाव पंचायत चुनावों में आपसी सहमति से किया गया। इसके कारण चुनाव में कोई विवाद नहीं हुआ।

CG Panchayat Elections: इन प्रत्याशियों का धीमा पड़ा प्रचार-प्रसार

लोकतंत्र की मजबूत मिसाल पेश हुई। इधर, ग्राम पंचायत में इस बार सरपंच पद महिला के लिए अनारक्षित है। ऐसे में 6 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 5 प्रत्याशी मुंडा गांव से और एक प्रत्याशी आश्रित गांव ढनढनी से हैि। प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह भी तय किए गए हैं।

इसमें असवंतीन शांत वर्मा को चश्मा छाप, गिरजा बाई दाऊराम वर्मा को गिलास जाम, बाई उमेंद्र रात्रे को फलों सहित नारियल का पेड़, ममता अनिल वर्मा को हस्त चलित पंप, ननकी बाई सोहन वर्मा को ताला चाबी और शशिकला पांडेय को अनाज बरसाता हुआ किसान का चुनाव चिन्ह मिला है। हालांकि, अभी तक इन प्रत्याशियों का प्रचार-प्रसार धीमा पड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें: CG Panchayat Election 2025: पंचायत चुनाव में नक्सलियों की दहशत! 75 मतदान केंद्र किए शिफ्ट, हेलीकॉप्टर से भेजे जाएंगे दल

पंचायत के 9 वार्डों में ये हैं निर्विरोध पंच…

इसके अलावा 11 अन्य वार्डों में चुनाव होना है। इन वार्डों में वार्ड 4 में जसवंत सेन और पीतांबर रजक, वार्ड 5 में धनेश्वर वर्मा और सत्येंद्र वर्मा, वार्ड 8 में दूजराम वर्मा और रिखीराम वर्मा, वार्ड 9 में मुकेश्वरी मनीराम, सुशीला इंद्र कुमार वर्मा, वार्ड 11 में सुमन जगेश्वर वर्मा, हीराबाई संतोष वर्मा, वार्ड 14 में भूषण वर्मा, लकेश्वर वर्मा और श्यामलाल फेकर, वार्ड 15 में महेश कुमार वर्मा, सिद्धेश्वर प्रसाद वर्मा और सोहनलाल वर्मा, वार्ड 16 में गौरी चतुर्वेदी और सुकून रात्रे, वार्ड 17 में जय बाई रात्रे, लखी बाई बंजारे और रजनी बाई जोशी, वार्ड 18 में पंच राम रात्रे और सोम लाल कोसले, वार्ड 19 में सरिता बाई रात्रे और उषा बाई कोसले पंच पद के लिए चुनावी मैदान में हैं।

सभी निर्विरोध पंच चुने गए

CG Panchayat Elections: ग्राम पंचायत मुंडा में कुल 20 वार्ड हैं। इनमें से 9 वार्डों के पंच निर्विरोध चुने गए। इन निर्विरोध पंचों में वार्ड 1 से फिरतीन सोनसाय ध्रुव, वार्ड 2 से पूर्णिमा महेंद्र वर्मा, वार्ड 3 से परमानंद साहू, वार्ड 6 से मोंगरा हलधर वर्मा, वार्ड 7 से फनेशवरी खगेश वर्मा, वार्ड 10 से नीलम मुकेश वर्मा, वार्ड 12 से गोमती रविन्द्रनाथ साहू, वार्ड 13 से रुपेश कुमार वर्मा और वार्ड 20 से रमेश कुमार मडईहा चतुर्वेदी शामिल हैं। ये सभी निर्विरोध पंच चुने गए हैं।