8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सचिन पायलट के स्वागत कार्यक्रम में बवाल! कांग्रेस नेता आपस में भिड़े, बीजेपी ने जारी किया वीडियो

CG Political: सचिन पायलट के स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस में खुलकर अंदरूनी कलह सामने आई है। विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने अपना इस्तीफा सौंप दिया…

2 min read
Google source verification
CG Political news, sachin Pilot

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के सामने भिड़े कांग्रेस नेता ( Photo - Patrika )

CG Political: छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के स्वागत कार्यक्रम में बवाल हो गया। बता दें कि कांग्रेस नेताओं में विवाद का यह मामला एक नहीं बल्कि दो जगहों में देखने को मिला। (CG News) पहले धमतरी और फिर केशकाल में स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई। बीजेपी ने इसका वीडियो जारी कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है।

CG Political: धमतरी में विवाद के बाद कांग्रेस नेता ने दिया इस्तीफा

​धमतरी पहुंचे सचिन पायलट ने एसआईआर को लेक नेताओं से चर्चा की। वहीं उनके जाने के बाद पूर्व उपाध्यक्ष देवेन्द्र आजमानी और वर्तमान जिलाध्यक्ष शरद लोहाना के बीच तीखी बहस हो गई। शरद लोहाना पर नगर निगम चुनाव के दौरान टिकट बेचने का आरोप लगाया। कहा कि पैसों का लेन-देन कर टिकट का वितरण किया गया है। इस कारण ही आज निगम में भाजपा के महापौर बैठे हैं। करीब 5 मिनट तक दोनों के बीच तीखी बहस हुई। अपशब्द भी निकले।

देवेन्द्र अजमानी ने सौंपा इस्तीफा

बहस होते देख जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर और नीशु चंद्राकर देवेन्द्र आजमानी को अपने साथ ले गए। इसके बाद माहौल शांत हुआ। इसी दौरान देवेन्द्र अजमानी ने कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट को अपना इस्तीफा सौंप दिया। कहा कि अब मैं भाजपा प्रवेश करूंगा। इस मामले को कांग्रेस हाईकमान ने गंभीरता से लिया और देवेन्द्र अजमानी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित भी कर दिया है। इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सामने राजीव भवन में इस तरह बहसबाजी को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही।

प्रदेश प्रभारी के मंच में दिखा अलग-अलग खेमा

केशकाल में स्वागत कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नेताम और पूर्व विधायक संतराम नेताम अलग-अलग खेमों के साथ मंच के विपरीत ओर खड़े नजर आए। दोनों नेताओं के समर्थक भी अपने-अपने समूह में अलग-अलग स्थानों पर खड़े रहे, जिससे पार्टी की अंदरूनी खींचतान साफ झलकती रही। सचिन पायलट के आगमन के बीच जिस प्रकार स्वागत मंच पर यह विभाजन दिखाई दिया, उसने स्थानीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।