सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के लिए 10 जुलाई को उपचुनाव होंगे। वोटों की गिनती 13 जुलाई को होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक इनमें पश्चिम बंगाल की 4, हिमाचल प्रदेश की 3, उत्तराखंड की 2, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब और बिहार की एक-एक सीट शामिल है। चुनाव की अधिसूचना 14 जून को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र 21 जून तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन की जांच 24 जून को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून होगी।