2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Politics : परिक्रमा करने वालों को BJP प्रदेश प्रभारी माथुर की दो टूक- काम तो करना होगा, नहीं तो बाहर जाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात की तरह छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे बूथ पर जाकर कार्यकर्ताओं के मन की बात सुनें। ऐसा करने से संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Politics : परिक्रमा करने वालों को BJP प्रदेश प्रभारी  माथुर की दो टूक- काम तो करना होगा, नहीं तो बाहर जाएं

पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते छग प्रभारी ओम माथुर

रायपुर. भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर (CG Bjp incharge ) अपने पांच दिवसीय दौरे में जिला स्तर पर संगठन को सियासी रूप से मजबूत बनाने के लिए ताबड़तोड़ बैठक ले रहे हैं। इस दौरान वे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए सभी की बातों को सुन रहे हैं। इसके साथ ही इस बात की हिदायत भी दे रहे हैं कि अगली बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी को काम करना ही होगा।

सभी तय जिम्ममेदारी निभाएं और जो काम नहीं कर सकते, वो बाहर जाएं। माथुर ने मंगलवार को बालोद जिले के तीन विधानसभा सीटों के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली। सभी की बातों को सुनने के बाद माथुर ने कहा, सभी समाजों को साथ जोड़कर सियासी पिच तैयार कर मिशन 2023 में कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है। साथ ही पदाधिकारियों से कहा कि वे बूथों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनें। उन्होंने कहा, कांग्रेस पर विजय पाना कोई बड़ी चुनौती नहीं है। यह ठान लें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है। हम चुनाव जीत रहे हैं।

भाजपा ने जिला बनाकर किया विकास

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा, भाजपा ने बालोद जिला बनाया और इसका विकास किया। बालोद जिले में आज जो विकास कार्य दिख रहे हैं, वह भाजपा सरकार द्वारा किया गया है। कांग्रेस की सरकार में चार साल से बालोद जिले का विकास थम गया है।

दो चुनाव में जिले की एक भी सीट नहीं जीती

बालोद जिले में तीन विधानसभा सीट संजारी बालोद, डौंडी लोहारा और गुंडरदेही है। इन तीनों सीटों पर भाजपा पिछले दो विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीती है। जबकि वर्ष 2003 के चुनाव में तीनों सीट भाजपा के कब्जे में थी।

Story Loader