फिलहाल कांग्रेस की 72 और भाजपा की 12 सीटों पर अब तक उम्मीदवार घोषित नहीं किए जा सके हैं।माना जा रहा है कि एक-दो दिन में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपनी सूची जारी कर देंगे।दूसरे चरण के चुनाव में भाजपा के प्रमुख नेताओं में बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पुन्नूलाल मोहले, रामसेवक पैकरा, दयालदास बघेल, भैयालाल राजवाड़े, धरमलाल कौशिक और ओपी चौधरी की सीटों पर नजर रहेगी।