16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

72 विधानसभा सीटों के छत्तीसगढ़ कांग्रेस की तीसरी सूची आज हो सकती है जारी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस दूसरे चरण के 72 विधानसभाओं के प्रत्याशियों की घोषणा आज देर शाम तक कर सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 26 Oct 2018, 9:04 AM IST

chhattisgarh congress

72 विधानसभा सीटों के छत्तीसगढ़ कांग्रेस की तीसरी सूची आज हो सकती है जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस दूसरे चरण के 72 विधानसभाओं के प्रत्याशियों की घोषणा आज देर शाम तक कर सकती है।इसके लिए आज सुबह दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी।बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल शुक्रवार को सुबह नियमित विमान से दिल्ली जाएंगे।बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

बताया जाता है कि इससे पहले दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कुछ सीटों के नामों पर सहमति बन गई है। कुछ सीटों पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने समर्थकों को पैनल में डाल दिया था। जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल ने स्वयं अपनी तरफ से यहां सर्वे भी करवाया था। पैनल और सर्वे की रिपोर्ट अलग आने पर उन्होंने नए सिरे से सीटों के नाम तय करने का कहा था। बताया जाता है कि कांग्रेस अपने कुछ विधायकों का टिकट कट सकती है। वहीं युवा चेहरों को महत्व दिया जा सकता है। इसमें एक महापौर को टिकट देने की बात भी सामने आ रही है।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता 26 अक्टूबर प्रदेश सीबीआइ मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे। पार्टी प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि जब से देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी है, तब से लगातार देश के स्वायत्तशासी संस्थाओं पर राजनीतिक दबाव बनाकर उनकी विश्वसनीयता और विश्वास पर प्रहार किया जा रहा है। इसके विरोध स्वरूप धरना दिया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस सीबीआइ निदेशक को बहाल करने मांग करेगी।

प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को दावेदारों का मेला लगा रहा है। अलग-अलग क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आकर टिकट के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल से समर्थन मांगा। इस दौरान युवा क्षत्रिय समाज के नेता राकेश सिंह बैस ने बघेल के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। वहीं दोपहर को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पिता भी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। उनके पहुंचने पर आशीर्वाद लेने वालों की लाइन लग गई थी। हालांकि पार्टी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि बघेल के पिता से पार्टी का कोई लेनादेना नहीं है। कार्यकर्ताओं को उनके कार्यक्रम में भी नहीं जाने की हिदायत दी गई थी।