CG Property Tax: छत्तीसगढ़ के रायपुर में नगर निगम प्रशासन प्रॉपर्टी टैक्स और खाली प्लाटों का टैक्स वसूलने के लिए जोर लगा रहा है। इस काम में स्वसहायता समूह को भी लगाया जा रहा है। बुधवार को जोन-10 ने चार ऐसे बड़े बकायेदारों के ठिकाने पर पहुंचा, जिनका प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं हो रहा था। इस दौरान चार परिसरों में लाखों रुपए बकाया होने पर सीलबंदी की कार्रवाई के दौरान वे जमा कराने के लिए राजी हुए।