2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Tourism : छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस, जन्नत जैसी खूबसूरती की पूरी दुनिया में होती है चर्चा, जानिए क्या है खास

CG Tourism : यह छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इन स्थलों के नजारे पर्यटकों का मन मोह लेती है।

2 min read
Google source verification
"मैनपाट " के नजारे पर्यटकों का मन मोह लेती है

"मैनपाट " के नजारे पर्यटकों का मन मोह लेती है

CG Tourism : "मैनपाट" जिसे छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्यटन स्थल सरगुजा जिले में स्थित है। इस क्षेत्र में बॉक्साइड खनिज पाये जाते है। मैनपाट हिल स्टेशन, ऐतिहासिक मंदिर, झरने और किलकिलाती नदियों से सजा हुआ है। इतना ही नहीं यह पर्यटन स्थल मिनी तिब्बत के नाम से भी प्रसिद्ध है।

छत्तीसगढ़ का "भोरमदेव मंदिर" जो की खजुराहो के मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह ऐतिहासिक मंदिर कबीरधाम जिले में स्थित है। इस मंदिर में बनी कलाकृतियां पर्यटकों का मन मोह लेती है। इस मंदिर के पास भोरमदेव अभ्यारण है।

नया रायपुर का जंगल सफारी एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा मानव निर्मित जंगल सफारी है। यह करीब 203 हेक्टेयर तक फैला हुआ है। यहाँ पर्यटक जंगली जानवरों को देखने आते है। इतना ही नहीं जंगल सफारी में पर्याप्त वनस्पति, आश्रय और जल निकाय हैं।

छत्तीसगढ़ का "लक्ष्मण मंदिर" जो की "सिरपुर लक्ष्मण मंदिर" के नाम से सुप्रसिद्ध है। यह मंदिर भारत का पहला लाल ईटों से बना मंदिर है। यह मंदिर महासमुंद जिले में स्थित सिरपुर में स्थित है, जिसे पहले श्रीपुर के नाम से जाना जाता था।

Story Loader