
CG Traffic Police Bharti 2023
CG Traffic Police Recruitment 2023: राज्य में लगातार बढ़ रहे सडक़ हादसों और ट्रैफिक पुलिस की कमी को देखते हुए 150 जवानों की भर्ती (CG Police Bharti 2023) होगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने राज्य सरकार को नए पदों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसकी अनुमति मिलते ही पुलिस के आरक्षकों को ट्रेनिंग देकर ट्रैफिक के अमले में शामिल किया जाएगा।
साथ ही जरूरत के अनुसार ट्रैफिक थाना और चौकियों में बल आवंटित किया जाएगा। इस समय करीब 1500 जवानों के भरोसे राज्य के सभी जिलों में किसी तरह ट्रैफिक व्यवस्था का संचालन किया जा रहा है। अमले की कमी को देखते हुए स्थानीय पुलिस थानों के जवानों को तैनात किया जा रहा था। इसके चलते कई बार कानून व्यवस्था और ट्रैफिक संचालन करने में परेशानी हो रही थी। इन सभी को देखते हुए राज्य सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में ट्रैफिक पुलिस का अमला बढ़ाने पर चर्चा की गई थी। इस पर सहमति जताने के बाद सभी जिलों से प्रस्ताव मंगवाए गए थे।
CG Traffic Police Bharti 2023: 10 ट्रैफिक थानों का गठन
राज्य में पहली बार 10 पुलिस चौकी को अपग्रेड कर थानों में तब्दील किया गया है। इसमें रायपुर के 4 दुर्ग के 2 और बिलासपुर की 2 चौकी शामिल है। गृह विभाग द्वारा इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है। साथ ही राजपत्र में इसका प्रकाशन किया गया है। ट्रैफिक चौकी को अपग्रेड कर थाना बनाए जाने के बाद अतिरिक्त बल और अधिकार दिए जाएंगे। बता दें कि इस समय रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर को छोडकऱ सभी जिलों में ट्रैफिक पुलिस की एक चौकी है। 5 नए जिलों के गठन के बाद ट्रैफिक व्यवस्था का संचालन करने के लिए स्थानीय एसपी द्वारा एक-एक चौकी का गठन किया गया है। जहां 9-10 चौकी प्रभारी सहित जवानों को तैनात किया गया है।
CG Traffic Police Bharti 2023: ट्रैफिक पुलिस का कुनबा बढ़ेगा
ट्रैफिक पुलिस में जवानों की कमी को देखते हुए करीब 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसकी स्वीकृति राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
CG Traffic Police Bharti 2023: सड़कों पर 22 लाख नई वाहन
राज्य सरकार द्वारा धान की खरीदी का समर्थन मूल्य बढ़ाने, बोनस देने और वनोपज की खरीदी करने के ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। इसके चलते पिछले 4 वर्ष में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 22 लाख वाहनों की खरीदी की गई है। इससे सडक़ों पर वाहनों की भीड़ बढऩे के साथ ही सड़क हादसों में इजाफा हुआ है।
इसकी स्वीकृति मिलते ही थानों और रिजर्व पुलिस के जवानों को प्रशिक्षण देकर ट्रैफिक में शामिल किया जाएगा।
संजय शर्मा, एआईजी, ट्रैफिक
Published on:
22 Jan 2023 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
