वहीं प्रदेश में आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर के बीच राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 4 आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव किया गया है और साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। IAS डोमन सिंह, आयुक्त, बस्तर संभाग जगदलपुर बनाए गए हैं। सीएम सुरक्षा में तैनात रहे प्रफुल्ल ठाकुर अब कमांडेंट चौथी बटालियन की जिम्मेदारी संभालेंगे।