
CG VYAPAM Exam: व्यापमं ने रविवार को दो परीक्षा आयोजित की। इसमें प्रयोगशाला तकनीकी भर्ती परीक्षा के लिए राजधानी में 82 सेंटर बनाए गए थे जबकि सहायक मार्शल परीक्षा के लिए एक ही केंद्र निर्धारित था। प्रयोगशाला परीक्षा दो शिफ्ट में हुई। 100 सवाल पूछे गए।
CG VYAPAM: सामान्य ज्ञान में छत्तीसगढ़ से जुड़े सवाल भी पूछे गए। जिसमें- यशवंत राव मेघावाले 1910 में धमतरी में किसने सार्वजनिक गणेशोत्सव को जन्म दिया? छत्तीसगढ़ में सूबा शासन व्यवस्था कब प्रारम्भ हुई? सरपंच पद रिक्त होने पर कौन सरपंच के रूप में कार्य करेगा? छत्तीसगढ़ के किस जिले में दगोरी औद्योगिक केंद्र उपस्थित है? जैसे सवाल शामिल थे। परीक्षा देकर निकले छात्रों ने पेपर को सरल बताया।
अभ्यर्थी विमल साहू ने कहा कि पेपर एवरेज रहा। कम्प्यूटर से जुड़े सवाल बहुत सरल थे। छत्तीसगढ़ से जुड़े सवाल भी आसान पूछे गए थे। विमल साहू,
अभ्यर्थी मधु वर्मा ने कहा कि पेपर इजी था। जिस हिसाब से तैयारी की थी, संतोषजनक प्रश्न सही हल की हूं। परिणाम अच्छा आएगा।
सेंटर 82
रजिस्टर्ड 32443
उपस्थित 13965
अनुपस्थित 18478
प्रतिशत 43
Updated on:
07 Oct 2024 04:53 pm
Published on:
07 Oct 2024 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
