CG Vyapam New Rule: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने अपनी परीक्षाओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि परीक्षा कक्ष में यदि उम्मीदार ने खराब आचरण रखा तो उन्हें परीक्षा देने से रोका जा सकता है। ( CG News) परीक्षा कक्ष में मोबाइल और इस तरह का कोई भी गैजेट रखना सख्त मना है, लेकिन अब यदि आपने परीक्षा कक्ष में चिल्लाया, किसी अन्य उम्मीदवार से बातचीत की, फुसफुसाया या हाव-भाव के जरिए कम्युनिकेट किया तो वीक्षक आपकी परीक्षा निरस्त कर सकता है।