31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather Alert: अगले 3 घंटे तक आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

CG Weather Alert: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 14 Apr 2025, 2:17 PM IST

IMD Warning, CG Weather Alert,

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। जिसके चलते गर्मी से थोड़ी राहत है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि रविवार शाम कवर्धा, जशपुर और कोंडागांव में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इधर रायपुर में भी तेज अंधड़ और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबादी हुई।

CG Weather Alert: इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें बलरामपुर, जशपुर और सूरजपुर जिले शामिल है। इन जिलों में अगले तीन घंटे में तेज आंधी तूफान होने के आसार है, वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल हल्की बारिश, बादली और ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

यह भी पढ़ें: CG Weather Alert: पड़ने वाली है झुलसाने वाली गर्मी, आगामी दिनों 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान… इस जिले में लू की चेतावनी

कब तक आंधी बारिश की संभावना

प्रदेश में मौसम का मिजाज ​बीते दो दिनों से बिगड़ा हुआ है। जिसका खास असर दक्षिण और उत्तर छत्तीसगढ़ में दिख रहा है। मध्य भाग में बदली और बादल छाए हुए हैं। यह सिलसिला अगले तीन दिनों तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश का मौसम अचानक बदलाव आया है। अगले तीन दिन बाद यानी 17 से बादल साफ होने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

कवर्धा में ​बीते एक सप्ताह से बदला हुआ है मौसम

कबीरधाम जिले में बीते एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार की देर शाम वनांचल क्षेत्र के कई गांवों में झमाझम बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई है। खासकर पंडरिया विकासखंड के अंतर्गत आने वाले वनांचल के कुकदूर, कुई, नेऊर, भाकूर, भेलकी सहित आसपास जमकर बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई है। वहीं जशपुर में शाम को तेज बारिश और कोंडागांव में बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे फसलों को काफी नुकसान का अनुमान है। खड़ी फसलों के खराब होने की चिंता किसानों को सता रही है। प्याज, टमाटर जैसे फसलों के लिए ओलावृष्टि काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।