
CG Weather Update File Photo
CG Weather Update: देश के कई राज्यों से ठंड अपना कहर बरपा रही है। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में पारा(CG Weather Update) बढ़ रहा है। कोरिया में करीब 10 दिन पहले न्यूनतम पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया था, वह अब बढ़कर 8.8 डिग्री पर आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक यह प्रदेश का सबसे कम पारा है। जबकि राजधानी का तापमान 17 डिग्री पर पहुंच गया था। जो दस दिन पहले 9.32 डिग्री पर था।
मौसम विभाग का प्रदेशभर में रात का सबसे ज्यादा पारा(CG Weather Update) राजधानी का ही दर्ज किया गया है। तीन दिन पहले जो आकाश पूरी तहर से साफ हो गया था, उसमें फिर से 40 फीसदी बादल छाए हुए हैं। इसके अलावा प्रदेश में हवा की दिशा बदलकर पूर्वी हो गई है। इसके कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। तापमान के वृद्धि का क्रम बने रहने की संभावना बनी हुई है। गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर छत्तीसगढ़ में कोहरा/धुंध सुबह रह सकता है। कुछ जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं।
दो दिन बाद बदल सकता है मौसम
सुबह से ही आसमान में हल्के बादल (CG Weather Update) छाए थे। दोपहर से आसमान साफ हो गया। शाम को फिर से हल्के बादल दिखे, जिसके असर से रात का पारा बढ़ गया। अगले 48 घंटो के बाद हवा की दिशा उत्तर होने की संभावना है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में परिवर्तन मुख्यत: उत्तर छत्तीसगढ़ में होने की होने की संभावना है। शेष भाग में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
राजधानी का पारा ऐसे बढ़ा
दिनांक अधिक न्यूनतम
8 जनवरी 27.8 9.32
9 जनवरी 29.6 10.5
10 जनवरी 30.5 11.5
11 जनवरी 29.8 12.6
13 जनवरी 30.0 13.5
14 जनवरी 30.6 15.0
15 जनवरी 29.3 16.0
16 जनवरी 29.1 16.5
17 जनवरी 29.0 16.9
18 जनवरी 28.2 17.0
Published on:
19 Jan 2023 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
