19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather update: बदला मौसम का मिजाज, रात का पारा 2 डिग्री तक चढ़ा, सप्ताहभर बाद फिर पड़ेगी ‘कड़ाके की ठंड’

CG Weather update: मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार से उत्तर भारत के पहाड़ों मेें बर्फबारी और वर्षा का सिलसिला शुरू होने की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख बदलने पर रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया

less than 1 minute read
Google source verification
.

weather

CG Weather update: प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ गया है। अब अगले सप्ताह तक अचानक से ठंड बढ़ने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार से उत्तर भारत के पहाड़ों मेें बर्फबारी और वर्षा का सिलसिला शुरू होने की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख बदलने पर रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहे। रात का भी तापमान 1 डिग्री तक बढ़ गया है।

मौसम विभाग वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर एक प्रेरक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात को अरब सागर में बने प्रति चक्रवात से लगातार नमी मिल रही है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हवाओं का रुख बदल गया है। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।

राजधानी का पारा 33 के पार

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा है। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर सबसे न्यूनतम तापमान नारायणपुर का 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। आम दिनों की अपेक्षा उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की गति कम हो गई है।