
Raipur News: शहर में विदेशी युवतियों का देहव्यापार बेखौफ चल रहा है। होटल एरिना बुटिक में दो रशियन युवतियां ठहरीं थीं। अगले दिन आईबी की टीम ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों से लंबी पूछताछ की गई। उनके मोबाइल की जांच की गई। इसके दो दिन बाद पुलिस ने दोनों को डिटेंसन सेंटर भेज दिया। इस पूरे मामले में सवाल यह है कि आखिर दोनों युवतियों को किसने रायपुर बुलाया था? दोनों के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था किसने की थी? उन तक पुलिस क्यों नहीं पहुंच पाई है?
देहव्यापार का बड़ा रैकेट
पूरा मामला देहव्यापार के हाईप्रोफाइल रैकेट से जुड़ा है। लोकल दलाल ने दोनों युवतियों को दिल्ली से रायपुर बुलाया था। उनके ठहरने की व्यवस्था की थी। पुलिस के छापे के बाद दलाल फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक युवतियों के मोबाइल में दलाल सहित कई रसूखदारों के नंबर मिले हैं। युवतियों के पकड़े जाने के बाद सभी ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर दिए हैं। पुलिस इन आरोपियों को बेनकाब नहीं कर पाई है।
Updated on:
19 Jan 2026 11:24 pm
Published on:
19 Jan 2026 11:24 pm
