31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
पीएम मोदी के मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव
Play video

पीएम मोदी के मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि देश का सर्वोच्च नेतृत्व उल्लेख करता है, तो यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण...

Google source verification

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 31 मई को राजधानी रायपुर (Raipur) स्थित अपने निवास कार्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 134वीं कड़ी का श्रवण किया। कार्यक्रम के बाद साय ने कहा कि आज का ‘मन की बात’(Mann Ki Baat) छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व, प्रेरणा और आत्मविश्वास का क्षण बन गया, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मंच (National Platform) से प्रदेश की प्रतिभा और सांस्कृतिक धरोहर दोनों का उल्लेख कर पूरे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) का सम्मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जब देश का सर्वाेच्च नेतृत्व किसी राज्य की उपलब्धियों और प्रतिभाओं का उल्लेख करता है, तो वह केवल व्यक्तियों का सम्मान नहीं होता, बल्कि करोड़ों प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं, परिश्रम और पहचान को राष्ट्रीय प्रतिष्ठा मिलती है।

यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: लिफ्ट को लेकर सिर्फ दिशा-निर्देश, घटनाओं के बाद भी कार्रवाई नहीं