रायपुर.कोरोना वायरस से संक्रमित दादी के इलाज का बिल पटाने निकले युवक को सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा ने तमाचा जड़ दिया। उन्होंने युवक के मोबाइल को सड़क पर पटक दिया। इससे मोबाइल चकनाचूर हो गया। कलेक्टर रणवीर शर्मा का गुस्सा यहीं नहीं थमा, देर शाम तक उन्होंने युवक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी। पत्रिका में प्रमुखता से प्रकाशित इस खबर के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संज्ञान में लिया और रणवीर शर्मा को सूरजपुर कलेक्टर के दायित्व से हटा दिया।