24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में ठंड हुई गायब, दिन और रात का तापमान सामान्य से 7 से 9 डिग्री अधिक

- प्रदेश में सबसे कम तापमान 13.5 डिग्री जदगदलपुर में - दक्षिण-पूर्व से हवा आने के कारण भारी मात्रा में प्रदेश में आई नमी

less than 1 minute read
Google source verification
weather_news.jpg

रायपुर. प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ठंड गायब हो गई है। दक्षिण-पूर्व से हवा आने के कारण भारी मात्रा में प्रदेश में नमी आ रही है। इस कारण से प्रदेश में रात के तापमान में खासी वृद्धि हुई है। सभी जगहों पर रात का तापमान सामान्य से सात से डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। वहीं, दिन का तामान भी सामान्य से सात से नौ डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

प्रदेश में रात तापमान सबसे कम जगदलपुर में 13.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। इसी तरह सबसे अधिक तापमान सर्वाधिक 33.4 डिग्री बिलासपुर में दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक था। रायपुर राजधानी में रात का तापमान 20.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक था। इसी तरह दिन का तापमान 33.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक था।

इसलिए बढ़ा दिन और रात का तापमान
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा दक्षिण पूर्व चल रहा है, जो 1.5 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर का है काफी मात्रा में नमी लेकर आ रहा है। इस कारण प्रदेश में 10 जनवरी तक बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़ में 11 जनवरी को भी बादल रहने की संभावना है। बादल छंटते ही प्रदेश में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित है। यह गिरावट 5 से 6 डिग्री 17 जनवरी तक रहने की संभावना है। इसलिए 11 जनवरी से मौसम शुष्क तथा आकाश बादल मुक्त रहने की संभावना है।

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर - 33.0- 20.6
बिलासपुर- 33.4- 19.6
पेंड्रारोड- 29.1- 18.0
अंबिकापुर - 27.1- 15.8
जगदलपुर - 32.9-13.5
दुर्ग - 31.2- 20.8
राजनांदगांव - 32.5- 20.0