
Covid Infection Positivity Rate In 46 Districts Is Over 10 Per, Health Ministry Issued Strict Instructions
रायपुर. Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात है। प्रदेश में अब 412 एक्टिव मरीज बचे हैं, जो सोमवार को 439 थे। रायपुर में कोरबा के 59, जशपुर के 39 केस के बाद सर्वाधिक 38 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को प्रदेश में 31 केस रिपोर्ट हुए हैं, जबकि 58 डिस्चार्ज हुए हैं।
महासमुंद में सर्वाधिक 6 केस मिले हैं। यहां पर सोमवार को एक्टिव मरीजों की संख्या शून्य हो गया था। प्रदेश में विगत 7 दिनों से कोरोना से एक भी मौत दर्ज नही की गई है। विगत 24 घंटे में बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बस्तर, कोंडगांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर में एक भी केस नहीं मिले हैं।
पॉजिटिविटी दर 0.10 प्रतिशत
प्रदेशभर में मंगलवार को 30305 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 31 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.10 हैं, जो सोमवार को 0.12 प्रतिशत था।
प्रदेश में अब तक
संक्रमित-1004451
डिस्चार्ज- 990484
एक्टिव- 412
मौत-13555
छत्तीसगढ- 1004451, आज-59
रायपुर- 157871, आज- 3
Published on:
01 Sept 2021 10:25 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
