जोगी को मित्र बता चुके हैं राजनाथ
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 14 नवम्बर को मरवाही विधानसभा क्षेत्र के दुबटिया में अजीत जोगी को अपना मित्र बता चुके हैं। उस दिन राजनाथ सिंह ने कहा था कि एक हमारे अजीत जोगी जी हैं, अगर उन्हें राजनीति ही करनी थी तो भाजपा में आ जाते। जबरन परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अजीत जोगी उनके मित्र हैं, लेकिन वे मुख्यमंत्री रहते कुछ नहीं कर पाए।