19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्तर संभाग की सीटों पर रहा कांग्रेस का दबदबा, 12 में से 11 पर किया कब्जा

स बार भी चुनाव में पहले चरण की 12 सीटों में से कांग्रेस ने 11 सीटों पर कब्ज़ा किया है।

2 min read
Google source verification
Election 2018

बस्तर संभाग की सीटों पर रहा कांग्रेस का दबदबा, 12 में से 11 पर किया कब्जा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 12 और 20 नवम्बर को दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों के लिए मतगणना संपन्न हो चुका है। आपको बता छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा सीटें एसटी वर्ग की है। कुल 90 में से 29 सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसमें से 12 सीटें बस्तर संभाग में ही हैं।

आपको बता दे इन पर छत्तीसगढ़ गठन से पहले भी हमेशा से कांग्रेस की जबरदस्त पकड़ रही। छत्तीसगढ़ बनने के बाद भाजपा ने दो बार यहां कांग्रेस को पछाड़ा, लेकिन 2013 में कांग्रेस ने इन इलाकों में वापसी की। ऐसे में इस बार भी चुनाव में पहले चरण की 12 सीटों में से कांग्रेस ने 11 सीटों पर कब्ज़ा किया है। इस बार बस्तर संभाग की 12 सीटों पर 62 फीसदी मतदान हुआ था। इससे पहले वर्ष 2013 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को यहां आठ सीटें मिली थीं।

ये हुए विजयी

१. जगदलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रेखचंद जैन ने भाजपा प्रत्याशी संतोष बाफना को हराकर जीत हासिल की है।

२. चित्रकोट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने भाजपा प्रत्याशी लछुराम कश्यप को हराकर जीत हासिल की।

३. दंतेवाड़ा से भाजपा प्रयाशी भीमा मांडवी ने कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा को हराकर जीत हासिल की।

४. बीजापुर से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मांडवी ने भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा को हराकर जीत हासिल की।

५. कोंटा से करेस के कवासी लखमा ने सीपीआई के मनीष कुंजाम को हराकर जीत हासिल की।

६. बस्तर से कांग्रेस के लखेश्वर बघेल में भाजपा प्रत्याशी डॉ सुभाउ कश्यप को हराकर जीत हासिल की।

७. कांकेर से कांग्रेस के शिशुपाल सोरी ने भाजपा प्रत्याशी हीरा मरकाम को हराकर जीत हासिल की।

८. केशकाल से कांग्रेस के संतराम नेताम ने भाजपा के हरिशंकर नेताम को हराकर जीत हासिल की।

९. कोंडागांव से कांग्रेस के मोहन मरकाम ने भाजपा की लता उसेंडी को हराकर जीत हासिल की।

१०. नारायणपुर से कांग्रेस के चन्दन कश्यप भाजपा के केदार कश्यप को हराकर जीत हासिल की।

११. अंतागढ़ से कांग्रेस के अनूप नाग ने भाजपा के विक्रम उसेंडी को हराकर जीत हासिल की।

१२. भानुप्रतापपुर से कांग्रेस के मनोज मांडवी ने भाजपा के देवलाल दुग्गा को हराकर जीत हासिल की।