
Chhattisgarh Exit Poll Results 2023
Chhattisgarh Exit Poll Results 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर उम्मीदवारों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई है। (CG Election Result) वहीं आज शाम तेलंगाना में मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल आ जाएंगे। जो ये इशारे करते हैं कि इस बार किसकी सरकार बन रही है। (CG Election Result2023) ये सर्वे कितने विश्वसनीय है या नहीं इसका अनुमान आप पिछले दो विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़े और परिणाम देख लगा सकते हैं। (CG Election 2023) पत्रिका विश्लेषण में आज आपको बताएंगे कि आखिर कैसे ये आंकड़ें फेल हो जाते हैं...
एक साथ पांच राज्यों के जारी होंगे एक्जिट पोल
Chhattisgarh Exit Poll Results 2023 : तेलंगाना में मतदान पूरा होने के बाद कई एजेंसियों की ओर से जारी एग्जिट पोल पर सभी की नजरें होंगी। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में मतदान पहले संपन्न हो चुका है। नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे। एग्जिट पोल में यह बताते की कोशिश की जाएगी कि किस राज्य में कौन-सी पार्टी की सरकार बन सकती है। हालांकि पिछले दो चुनावों में एग्जिट पोल के परिणाम विश्वसनीय नहीं रहे हैं। माना जाता है कि एजेंसियां देश के आम मतदाता तक नहीं पहुंच पातीं। मतदाता भी अपने मताधिकार के बारे में खुलकर नहीं बोलते। पिछले कई चुनाव में एग्जिट पोल वास्तिवक परिणामों के आसपास भी नहीं पहुंच पाए।
देखिए 2018 के एक्जिट पोल
देखिए 2013 के एग्जिट पोल
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बनाया रिकॉर्ड
2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त वापसी की। पहली बार किसी पार्टी ने रिकॉर्ड 90 में से 68 सीट जीतकर इतिहास रच दिया। जबकि बीजेपी महज 15 सीटों पर ही सिमट गई। वहीं एग्जिट पोल के परिणाम भी 2013 की तरह 2018 में फेल साबित हो गया। अब 2023 में देखना दिलचस्प होगा कि क्या एग्जिट पोल कितना सटीक होता है।
इन चुनावों में भी फेल हुआ एग्जिट पोल...
1. मोदी लहर पर आंखें मूंद ली
2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर चल रही थी। एग्जिट पोल में भाजपा सरकार बनने के अनुमान जताए गए, लेकिन एक-दो एजेंसी को छोड़कर कोई भी सीटों के आंकड़ों के करीब नहीं पहुंच सका।
2. लोकसभा चुनाव 2004
एग्जिट पोल ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 240 से अधिक सीटों के साथ जीत हासिल करने की भविष्यवाणी की गई। नतीजे आए तो भाजपा को 187 सीटें ही मिल पायीं। कांग्रेस और सहयोगियों ने 216 सीटों पर विजय हासिल की।
3. पश्चिम बंगाल चुनाव 2021
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में कई एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत की ओर दिखाया गया था। उसकी टीएमसी के साथ कड़ी टक्कर बताई जा रही थी। परिणाम में भाजपा मात्र 77 सीटों पर सिमट गई और टीएमसी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आ गई।
4. यूपी चुनाव 2017
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में ज्यादातर एग्जिट पोल गलत साबित हुए। भाजपा ने 325 सीटों के साथ चुनाव जीता। सर्वेक्षणों में भाजपा को 200 से अधिक सीटें नहीं मिलने का अनुमान लगाया गया था।
5. बिहार विधानसभा चुनाव 2020
बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव में कई एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले गठबंधन की भविष्यवाणी की गई, लेकिन जीत भाजपा-जद (यू) गठबंधन के हाथ लगी।
Published on:
30 Nov 2023 01:17 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
