
फाइल फोटो
रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहली कोरोना पॉजीटिव पाई गई युवती पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी है। शुक्रवार की शाम उसे एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके साथ ही अब छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव पेशेंट की संख्या घटकर 5 हो गई हैं।
राजधानी रायपुर के एम्स के डायरेक्टर प्रो. डॉ. नागरकर ने बताया कि राज्य की पहली कोरोना पॉजिटिव पेशेंट को डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दें कि राज्य में कोरोना पॉजिटव कुल 9 मामले सामने आए थे।
प्रदेश में अब तक 9 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए
छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना पॉजिटिव के 9 मामले सामने आ चुके हैं। राहत भरी खबर यह है कि इनमें से 4 लोग कोरोना वायरस को मात देकर स्वस्थ हो गए है, और घर जा चुके हैं। राज्य के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है। यहां ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है।
इन चारों ने जीती कोरोना के जंग
1. रायपुर के रामनगर में रहने वाले 68 साल के बुजुर्ग ने भी महज पांच दिन में कोरोना को मात दे दी।
2. सऊदी अरब से लौटे भिलाई के 33 साल के युवक की लगातार दो बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एम्स से डिस्चार्ज किया गया।
3. बिलासपुर की महिला को भी बुधवार को अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
4. रायपुर की पहली संक्रमित लड़की की फाइनल रिपोर्ट भी नेगेटिव आई। उसे आज एम्स ने शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया।
अब छत्तीसगढ़ में पॉजिटिव मरीजों की संख्या केवल 5 बची है। डॉक्टर्स का कहना है कि ये लोग भी जल्द ही रिकवर हो रहे हैं। हालांकि इस बीच लगातार संदिग्ध केसेज भी हैं, जिन्हें क्वारंटाइन पर रखा गया है। इनमें से कई लोगों के सैम्पल जांच में भेजे गए हैं, जिसके रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Updated on:
03 Apr 2020 08:17 pm
Published on:
03 Apr 2020 07:50 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
