26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य पुलिस सेवा अफसर श्वेता सिन्हा का तबादला, खेल विभाग में संचालक की दी नई जिम्मेदारी

शासन ने एडिशनल एसपी श्वेता सिन्हा का ट्रांसफर कर दिया है। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक श्वेता सिन्हा को खेल एवं युवा कल्याण विभाग में संचालक पद की जिम्मेदारी दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य पुलिस सेवा की अफसर श्वेता सिन्हा का ट्रांसफर कर दिया है। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक श्वेता सिन्हा को खेल एवं युवा कल्याण विभाग में संचालक पद की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले श्वेता सिन्हा परिवहन विभाग में एडिशनल एसपी के पद पर पदस्थ थीं।

राज्य सरकार ने हाल ही में एडिशनल एसपी श्वेता सिन्हा का तबादला जशपुर कर दिया था। शासन ने उन्हें रायपुर परिवहन विभाग से मुक्त कर जशपुर एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी दी थी। लेकिन आदेश के 6 दिन बाद ही शासन ने श्वेता सिन्हा के तबादला आदेश को निरस्त कर और उन्हें वापस परिवहन विभाग भेज दिया।

बतादें कि श्वेता सिन्हा राज्य पुलिस सेवा की 2002 बैच की अधिकारी हैं। परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर उप परिवहन आयुक्त के पद पर पदस्थ थीं। इससे पहले वे रायपुर में ही पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

श्वेता सिन्हा को आईपीएस मुकेश गुप्ता का करीबी माना जाता है। सूत्रों की माने तो श्वेता सिन्हा नान घोटाले में चल रही ईओडब्ल्यू की जांच में हस्तक्षेप कर रहीं थीं। इस वजह से मुख्यमंत्री समेत राज्य शासन के कुछ सीनियर अफसर श्वेता सिन्हा से नाराज चल रहे थे।