रायपुर. Chhattisgarh Nikay Chunav 2019: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए परिसीमन जोरो पर हैं। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव लड़ने वाले नेताओं की नींद उड़ा दी है। असल में राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 130 नेताओं पर चुनाव नहीं लड़ने का प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें रायपुर और बिरगांव नगर निगम के नेता भी शामिल है। इनके खिलाफ अपराधिक कोर्ट केस और आर्थिक अनियमितताओं की शिकायत सही पाई है।