9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SP विनोद की शहादत के 10 साल बाद भी उन्हें इस अनोखे अंदाज में सम्मान दे रही Chhattisgarh पुलिस

नक्सल ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए राजनांदगांव के एसपी विनोद चौबे को उनकी शहादत के 10 साल बाद भी छत्तीसगढ़ पुलिस इस अंदाज में सम्मान दे रही है।

2 min read
Google source verification
SP Vinod chaubey

एसपी विनोद की शहादत के 10 साल बाद भी उन्हें इस अनोखे अंदाज में सम्मान दे रही छत्तीसगढ़ पुलिस

राजनांदगांव. 12 जुलाई 2009 को नक्सल ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए राजनांदगांव के एसपी विनोद चौबे को उनकी शहादत के 10 साल बाद भी छत्तीसगढ़ पुलिस इस अंदाज में सम्मान दे रही है। एसपी विनोद चौबे के शहीद होने के 10 साल बाद भी आज भी उनका सरकारी बंगला किसी और को नहीं दिया गया है, उस बंगले के बाहर आज भी एसपी विनोद चौबे के नाम का बोर्ड लगा हुआ है। साथ ही पिछले 10 साल से रोजाना उनकी सेवा में घर के बाहर 6 जवान तैनात होते हैं। उनकी गाड़ी को भी उनके बंगले के अंदर ही रखा गया है।

एसपी विनोद चौबे छत्तीसगढ़ के नक्सल ऑपरेशन में देश के पहले शहीद एसपी थे। मरणोपरांत उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था। गौरतलब है कि 12 जुलाई 2009 को नक्सल हमले के दौरान मुठभेड़ में वो शहीद हुए थे। वह हमला देश का पहला नक्सली हमला था जिसमें कोई एसपी शहीद हुआ था। इस नक्सली हमले में एसपी के अलावा 29 जवान भी शहीद हुए थे।

रायपुर के देवेंद्र नगर के ऑफिसर्स कॉलोनी में एसपी विनोद चौबे का बंगला आज भी उन्ही के नाम पर है। बता दें कि तत्कालीन डीजीपी विश्वरंजन के फैसले के कारण ऐसा हुआ है। डीजीपी ने फैसला लिया था कि एसपी चौबे के रिटायरमेंट की तारीख तक उनकी यादों को ऐसा ही रखा जाएगा। ज्ञात हो कि अगर एसपी चौबे आज जीवित होते तो 22 सितंबर को रिटायर होते।

12 जुलाई को राजनांदगांव से करीब 100 किमी की दूरी पर स्थित मदनवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों के द्वारा दो जवानों को गोली मार दिया गया था। जिसकी सूचना पर एसपी चौबे और उनकी टीम घटना स्थल की ओर रवाना हुई थी। तभी नक्सलियों ने उनके पहुंचने से पहले बारूदी सुरंग में ब्लास्ट कर दिया था। और गाडिय़ों के अनियंत्रित होने के बाद फायरिंग शुरू कर दी थी। इस घटना में एसपी विनोद चौबे और 29 जवान शहीद हो गए थे।

Chhattisgarh Naxalism से जुड़ी सभी खबरें बस एक क्लिक में

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News

एक ही क्लिक में देखें Patrika की सारी खबरें