
Rajyotsava 2022: राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज, देश विदेश के कलाकार बिखेरेंगे संस्कृति की छटा
Rajyotsava 2022: तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव (National Tribal Dance Festival 2022) और राज्योत्सव का रंगा-रंग आगाज हो गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 01 नवम्बर को 11 बजे राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव (Raj Utsav 2022) का उद्घाटन किया. इजिप्त के कलाकारों द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद इंडोनेशियां, रशिया, ने शिरकत की. महोत्सव में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आदिवासी कलाकारों के साथ ही देश के सभी राज्यों व केन्द्र शाषित प्रदेशों के कलाकार और 10 देशों के 1500 से अधिक कलाकार हिस्सा लेंगे. छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का यह तीसरा आयोजन है.
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित देश-विदेश की विभिन्न जनजातियों की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोककलाओं की झलक लोगों को देखने को मिलेगी. राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव में भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों समेत दस देशों मोजांबिक, मंगोलिया, टोंगो, रशिया, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूजीलैंड और इजिप्ट के 1500 जनजातीय कलाकार शामिल हुए हैं.
आज शाम सात बजे से राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन होगा, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसूईया उइके होंगी तथा अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे. राज्योत्सव का समापन तीन नवंबर को शाम सात बजे होगा जिसमें मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे.
राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का मिलेगा आनंद
कार्यक्रम में फूड जोन में लोग लजीज व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे. साथ ही सरकार के विभागों के स्टॉल में लोग योजनाओं का जानकारी ले सकेंगे. फूड जोन में 24 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ लोग अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का भी स्वाद ले सकेंगे. व्यावसायिक स्टॉलों के लिए निर्धारित स्थान पर 40 स्टॉल लगाए जाएंगे. इसी तरह थीम हैंगर में बाल्को, बीएसपी, एसईसीएल, एनटीपीसी, एनएमडीसी सहित विभिन्न उद्योगों के स्टॉल लगाए जाएंगे. साईंस कॉलेज मैदान के सेंट्रल एरिया में जनजातीय लोककला और शिल्प पर केन्द्रित शिल्पग्राम बनाया गया है। शिल्पग्राम में 40 स्टॉल लगाए जाएंगे. इनमें घरेलू उपयोग के सामान, कलात्मक सजावटी वस्तुएं, बेलमेटल, लौहशिल्प, बांसकला, माटी शिल्प से निर्मित कलाकृतियों प्रदर्शन और विक्रय के लिए रहेंगी .
Published on:
01 Nov 2022 01:10 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
