28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ स्पोट्र्स: प्रो बॉक्सिंग का आयोजन पहली बार रायपुर में 17 को, टिकटों की बिक्री आज से शुरू

राजधानी में पहली बार 17 अगस्त को प्रो. बॉक्सिंग मुकाबला होने जा रहा है। इसमें मुख्य मुकाबला बूढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में ओलंपिक पदक विजेता और प्रोफेशनल मुक्केबाज विजेंदर सिंह और घाना के इलियासु सुले बीच होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Dinesh Kumar

•

Updated: 5 Aug 2022, 1:40 AM IST

cg news

छत्तीसगढ़ स्पोट्र्स: प्रो बॉक्सिंग का आयोजन पहली बार रायपुर में 17 को, टिकटों की बिक्री आज से शुरू

ओलंपियन बॉक्सर विजेंदर और घाना के इलियासु सुले बीच होगा मुख्य मुकाबला

बुक मॉय शो में टिकट बुकिंग होगी

499 से टिकटों की कीमत शुरू

रायपुर. राजधानी में पहली बार 17 अगस्त को प्रो. बॉक्सिंग मुकाबला होने जा रहा है। इसमें मुख्य मुकाबला बूढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में ओलंपिक पदक विजेता और प्रोफेशनल मुक्केबाज विजेंदर सिंह और घाना के इलियासु सुले बीच होगा। इसके अलावा 4 और मुकाबले होंगे, जिसमें अन्य भारतीय अंडरकार्ड मुक्केबाजों के बीच फाइट होगी। इन मुकाबलों की टिकटों की बिक्री शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। मुक्केबाजी खेल के प्रशंसक बुक माय शो में जाकर टिकट बुक करा सकते हैं। प्रो. बॉक्सिंग का स्पोट्र्स-18 और वूट (वायकॉम प्रॉपर्टीज) पर लाइव होगा।

तीन कैटेगरी में टिकटों के रेट
इस इवेंट की टिकटों की शुरुआत 499 रुपए से होगी। इसके अलावा 1500 और 5000 हजार की दो कैटेगरी में और टिकटों के रेट रखे गए हैं। लगभग 4000 हजार दर्शक क्षमता वाले इंडोर स्टेडियम में तीन कैटेगरी में टिकटों की बिक्री की जाएगी।

मुकाबले के लिए बेताब विजेंदर

लगभग 19 महीने बाद रिंग में वापसी करने वाले भारतीय बॉक्सर विजेंदर रायपुर में होने वाले प्रो बॉक्सिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वह इस मुकाबले के कड़ी मेहनत कर रहे हैं, अपनी टीम के साथ इलियासु सुले को हराने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि मैं क्या करने में सक्षम हूं और मुझे विश्वास है कि मैं नॉकआउट के साथ ही अपनी नाबाद पेशेवर लकीर को तोडऩे के लिए तैयार हूं। सही तरह के समर्थन और प्रशिक्षण के साथ, कड़ी मेहनत रंग लाने में केवल कुछ समय लगेगा। ओलंपियन मुक्केबाज ने मुझे उम्मीद जताई कि उनकी फाइट को लाइव देखने बड़ी संख्या में लोग आएंगे।

बालीवुड हस्तियां आने की संभावना
छत्तीसगढ़ में पहली बार होने जा रही प्रो बॉक्सिंग को 'द जंगल रंबलÓ का नाम दिया गया है। ताम-झाम वाले इस इवेंट को मनोरंजक बनाने के लिए कई खेल सितारे और बालीवुड हस्तियां आने की संभावना है।