
भाजपा नेत्री एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर जशपुर से रायगढ़ के खराब रस्ते को आलोचना की थी। इस वीडियो के जवाब ने मुख्यमंत्री ने रमन सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, अगर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह उस सड़क को ठीक से बनाते तो शायद ये सड़क खराब ही नहीं होती। दरअसल सांसद सरोज पांडेय ने वीडियो में कहा था की छत्तीसगढ़ की सड़कें कराह रही हैं और छत्तीसगढ़ियों की गाढ़ी कमाई के पैसे से कांग्रेस अन्य राज्यों में ‘चुनावी प्रबंधन’ कर रही है। साथ ही कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, उड़न खटोले से उड़ने वाले मुख्यमंत्री और उनकी सरकार आमजनों की पीड़ा कब समझेगी। हम जल्द ही छत्तीसगढ़ की बेहाल सड़कों पर प्रदेशव्यापी अभियान शुरू करेंगे। वक्त आ गया है जब हम मुख्यमंत्री से सवाल पूछें और दिखायें उनके प्रदेश की असली तस्वीर।
मुख्यमंत्री ने किया पलटवार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवरात्री के पहले दिन दुर्ग और डोंगरगढ़ के दौरे के दौरान उनसे सरोज पांडेय के पोस्ट किए गए वीडियो के बारे में पुछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा की, सड़के खराब हैं इसे हम स्वीकार करते हैं और इससे हमें कोई दिक्कत भी नहीं हैं। मैंने ये पहले भी कहा था की जसपुर से लेकर रायगढ़ तक की सड़क की हालत बेहत खराब हैं, इसे ठीक कराया जाए। लेकिन रमन सिंह ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और अगर रमन सरकार ने इसे ठीक से बनाया होता तो ये सड़क खराब होता ही नहीं, उन्होंने ने रायपुर एक्सप्रेस वे का उदघाटन किया था, वो अभी तक बंद पड़ा है। उसे उखाड़ कर फिर से बनवाना पड़ा। राजनांदगाव में जो फ्लाईओवर बनाया गया था उसे तीन बार उखाड़ कर बनाना पड़ा। सांसद सरोज पांडेय सीधे रमन सिंह की आलोचना नहीं कर पा रही तो मेरे बहाने रमन सिंह की आलोचना कर ले रही है। वह सीधे यह कह रही है की वह सड़क रमन सिंह ने बनाया था जो 4 साल भी नहीं टिकी।
Published on:
27 Sept 2022 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
