23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Child Pornography Case: इंस्टाग्राम पर 15 साल की लड़की का न्यूड वीडियो वायरल करने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार

Child Pornography Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ। गिरफ्तार युवक ने इंस्टाग्राम पर 15 साल की लड़की का न्यूड वीडियो वायरल था और यह न्यूड वीडियो अपनी आईडी से अपलोड किया था। फिलहाल पुलिस आईटी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर ली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Sakshi Dewangan

•

Updated: 27 Feb 2023, 2:50 PM IST

nude.jpg

Child Pornography Case: बिलासपुर के नेहरू नगर से इंस्टाग्राम पर युवक ने अपनी ID से नाबालिग स्कूली छात्रा का वीडियो अपलोड किया था। पुलिस को एनसीआरबी के साइबर टीम से यह जानकारी मिली और मोबाइल को डिटेक्ट करने के बाद कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा गया। इस पर पुलिस ने आईपी एड्रेस के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान घुरू अमेरी निवासी गोकुल कुमार यादव (34) के रूप में की। अब केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी गोकुल यादव को पकड़कर पूछताछ की, तब उसने बताया कि वह लड़की को नहीं जानता और नहीं पहचानता है। उसके मोबाइल पर यह वीडियो आया था, जिसे उसने अपनी इंस्टाग्राम की आईडी से अपलोड किया था।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर आरोपी ने वायरल वीडियो को अपने मोबाइल से अपलोड किया था, जिसे दिल्ली की NCRB की टीम ने डिटेक्ट कर पुलिस को भेजा। युवक के खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी का केस दर्ज किया गया है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। सोशल मीडिया में नाबालिग और स्कूली बच्चियों के अश्लील वीडियो वायरल करने पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं।