22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chocolate Bomb : दांत से दबाते ही बच्चे के मुंह में फटा चॉकलेट बम, चेहरे के उड़े चिथड़े

गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। खेत में बिहानू की लाश पड़ी थी। सूचना बालको नगर थाना को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त किया। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। बिहानू संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार का सदस्य है। वह गांव के स्कूल में कक्षा दूसरी में पढ़ता था।

2 min read
Google source verification
bomb.jpg

कोरबा. जंगल में शूकर मारने के लिए फेंका गया चॉकलेट बम संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा के परिवार के लिए अभिशाप बन गया। चॉकलेट समझकर पहाड़ी कोरवा परिवार का बालक मुंह में रख लिया। दांत से दबाते ही तेज ब्लॉस्ट हुआ। बालक के चेहरे के चिथड़े उड़ गए। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।

घटना वनमंडल कोरबा अंतर्गत अजगरबहार के पास स्थित ग्राम ठोकाभाठा की है। भीखूराम का पुत्र रामप्रसाद अपने छोटे भाई बिहानू उम्र 7 वर्ष के साथ रविवार की सुबह जंगल में महुआ बिनने गया था। घर से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल के बीच खेत में बिहानू को एक चॉकलेट जैसी वस्तु मिली। इसे चॉकलेट समझकर बिहानू ने अपने मुंह में रख लिया। दांत से दबाते ही चॉकलेट तेज आवाज के साथ फट गया। बिहानू के चेहरे के चिथड़े उड़ गए। वह खेत में गिर गया। राम प्रसाद के सामने ही बिहानू तड़पने लगा। इसके पहले कि राम प्रसाद कुछ समझ पाता बिहानू की सांसे उखड़ गई। वह दौड़ते हुए घर पहुंचा। मां और परिवार के अन्य सदस्याें को घटना से अवगत कराया। गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। खेत में बिहानू की लाश पड़ी थी। सूचना बालको नगर थाना को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त किया। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। बिहानू संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार का सदस्य है। वह गांव के स्कूल में कक्षा दूसरी में पढ़ता था।

फारेंसिक एक्सपर्ट ने किया दौरा, पीएम रिपोर्ट का इंतजार
सूचना पर फारेंसिक एक्सपर्ट ने घटनास्थल का दौरा किया। घटना को लेकर सबूत एकत्र किया। हालांकि एक्सपर्ट ने घटना को लेकर अपनी राय पुलिस को नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

शिकारी बिछा रहे जाल चॉकलेट बम से शिकार
कोरबा और कटघोरा वनमंडल में जंगली जानवरों को निशाना बनाने के लिए शिकारी तरह-तरह का हथकंडा अपना रहे हैं। जंगल में बिजली की तार के अलावा जाल बिछा रहे हैं। अब चॉकलेट का सहारा ले रहे हैं। चॉकलेट बम जानवरों के आने जाने वाले रास्ते में फेंक देते है। मुंह से दबाते ही बम फट जाता है।

पसान में उड़ गई थी महिला की पैर
पिछले माह वनमंडल कटघोरा के पसान क्षेत्र में एक घटना हुई थी। जंगल में लकड़ी बिनने गई महिला की पैर के नीचे एक बम आ गया था। बम फटने से महिला के पैर में गंभीर चोटें आई थी। उसे पेंड्रा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जानवर का शिकार करने के लिए जंगल में बम लगाया था। इसकी चपेट में आकर महिला घायल हुई थी। लेकिन कोई शिकारी पुलिस की पकड़ में नहीं आया। वन विभाग ने भी आगे कार्रवाई नहीं की।

अजगरबहार क्षेत्र में मुंह में चॉकलेटनुमा कोई चीज फटने से एक बच्चे की मौत हुई है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। मृतक पहाड़ी कोरवा जनजाति का है। बालक महुआ बीनने के लिए घर से बाहर गया था।
मनीष नागर, थानेदार बालकोनगर