19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

रायपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी

रायपुर में रविवार की दोपहर बवाल हाे गया। भाजपा और कांग्रेस नेता एक दूसरे से भिड़ गए। साइंस कॉलेज के ग्राउंड के पास बन रही चौपाटी यूथ हब का विरोध भाजपा नेता राजेश मूणत कर रहे हैं। उनके धरना पंडाल के सामने से चौपाटी के समर्थन में रैली निकाल रहे एनएसयूआई के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं से बीजेपी के कार्यकर्ताओं की कहासुनी हो गई।

Google source verification

रायपुर। रायपुर में रविवार की दोपहर बवाल हाे गया। भाजपा और कांग्रेस नेता एक दूसरे से भिड़ गए। साइंस कॉलेज के ग्राउंड के पास बन रही चौपाटी यूथ हब का विरोध भाजपा नेता राजेश मूणत कर रहे हैं। उनके धरना पंडाल के सामने से चौपाटी के समर्थन में रैली निकाल रहे एनएसयूआई के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं से बीजेपी के कार्यकर्ताओं की कहासुनी हो गई।

दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। नारेबाजी करते हुए दोनो गुट भिड़ गए। दोनो पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के साथ झूमाझटकी की। डिवाइडर पर चढ़कर भाजपा और कांग्रेस के नेता धक्का-मुक्की करने लगे। एनएसयूआई के युवक नारा लगा रहे थे वी वाॅन्ट यूथ हब, भाजपा के कार्यकर्ता विधायक विकास उपाध्याय के खिलाफ नारे लगा रहे थे, कांग्रेसियों को गुंडा बता रहे थे।