19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : मुख्यमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर किया आमंत्रित

CG Raipur News : मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी से इस राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की भव्यता और गरिमा बढ़ेगी।

2 min read
Google source verification
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : मुख्यमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर किया आमंत्रित

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : मुख्यमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर किया आमंत्रित

CG Raipur News : छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के रामायण झांकी प्रदर्शन समूह को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनिक प्रमुखों को पत्र भेजकर छत्तीसगढ़ में (CG Raipur News) 1 से 3 जून तक आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2023 में उनसे उनके राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के रामायण झांकी प्रदर्शन समूह की भागीदारी का आग्रह किया है।

यह भी पढ़े : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को लाइब्रेरी में नहीं मिल रही ये सुविधा, बोले- हर बार हो रही अनदेखी

मुख्यमंत्री बघेल ने लिखा पत्र

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी से इस राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की भव्यता और गरिमा बढ़ेगी। पत्र में यह भी लिखा है कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के अंतर्गत प्रतियोगी कार्यक्रम होंगे, (CG Raipur News) जिसमें प्रस्तुत की जाने वाली नृत्य नाटिका का विषय महाकाव्य रामायण के अरण्य-कांड पर आधारित होगा। छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : हाईबीपी की चपेट में बस्तरिया, शहर में 35-40 हजार लोग ब्लड प्रेशर के शिकार, बड़ा कारण तनाव


1 से 3 जून तक होगा आयोजन राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तर्ज पर रायगढ़ में आगामी माह के 1 जून से 3 जून तक तीन दिवसीय भव्य राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। संस्कृति विभाग द्वारा इस आयोजन जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। (CG Raipur News) आदिवासी नृत्य महोत्सव की तरह ही देश के विभिन्न राज्यों सहित विदेशी कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। जल्द ही छत्तीसगढ़ की धरा पर देश-विदेश के कलाकारों द्वारा रामायण की अनूठी प्रस्तुति देखने को मिलेगी।