रायपुर. दंतेवाड़ा उपचुनाव के बाद सूबे के मुखियां भूपेश बघेल बिहार में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार करने में जुट गए हैं। वृहस्पतिवार को उन्होंने पटना में यूथ कांग्रेस की और से आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में शिरकत की। वहाँ उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लिया। देश में आयी मंडी के लिए उन्होंने भाजपा को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि देश में आदिवासियों से उनकी जमीने छीनी जा रही हैं।