1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM भूपेश बघेल दिल्ली रवाना, अब सड़क मार्ग से जाएंगे लखीमपुर, बोले- क्या यूपी में लोगों के साथ खड़े होने पर रोक है

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) का लखनऊ दौरा स्थगित होने के बाद दिल्ली रवाना हो गए। सीएम भूपेश बघेल अब हवाई जहाज से पहले दिल्ली जाएंगे, वहां से सड़क के जरिए लखीमपुर जाएंगे।

2 min read
Google source verification
cm_visit_delhi.jpg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली रवाना, अब सड़क मार्ग से जाएंगे लखीमपुर खीरी

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) का लखनऊ दौरा स्थगित होने के बाद दिल्ली रवाना हो गए। सीएम भूपेश बघेल अब हवाई जहाज से पहले दिल्ली जाएंगे, वहां से सड़क के जरिए लखीमपुर जाएंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान सीएम भूपेश ने कहा, मैं यूपी जा रहा था। लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं दी गई। क्या यूपी में लोगों के साथ खड़े होने पर प्रतिबंध है, क्या यूपी जाने के लिए अब वीज़ा लेने की जरूरत है। भाजपा जो भी विरोधी है उसे रौंद देना चाहती है। जो भी विरोध में सर उठे उसे कुचल देना चाहती है। जो सामने आए उसे गोली से भून देना ये इनकी रणनीति है जो लखीमपुर में घटना हुई उससे स्पष्ट है।

उन्होंने कहा, जिस प्रकार से प्रियंका गांधी के साथ जो घटना घटी बेहद निंदनीय है। सीतापुर में उन्हें रोका गया पुलिस के पास कोई अरेस्ट वारंट नहीं था। यूपी की पुलिस गुंडागर्दी कर रही है। विपक्ष के नेताओं को घर में नजरबंद किया जा रहा है। जिस प्रकार उत्तरप्रदेश में हो रहा है। योगी आदित्यनाथ की पूरी सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। केंद्रीय गृहमंत्री जिस तरह अपने बेटे का बचाव कर रहे उन्हें तत्काल बर्खास्त कर दे देना चाहिए।

दिल्ली में विधायकों से मुलाकात होने के सवाल पर सीएम ने कहा, विधायकों का नेता हूं उनसे मुलाकात होते ही रहती है। विधायकों के दिल्ली जाने को राजनीतिक चश्में से नहीं देखना चाहिए। विधायकों की आज वापसी पर कहा, मीडिया को इसकी ज्यादा जानकारी होगी।

छत्तीसगढ़ के सिलगेर गोलीकांड मामले में भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है, यहां राहुल गांधी यहां क्यों नहीं आए के सवाल पर सीएम भूपेश ने कहा, सिलगेर में भाजपा को जाने से हमने नहीं रोका वो खुद ही नहीं गए। क्यों नहीं गए रमन सिंह। वो आधे से लौटकर वापस आ गए। हमने किसी को नहीं रोका, ये क्यों रोक रहे हैं। हम क्यों पीड़ित परिवार से नहीं मिल सकते।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ को लेकर दिल्ली में चल रही राजनीतिक ड्रामेबाजी अब खत्म, विधायकों की आज होगी वापसी

यह भी पढ़ें: CM भूपेश को लखनऊ हवाई अड्डे पर लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति, अब दिल्ली होंगे रवाना