
मुख्यमंत्री भूपेश आज कर सकते हैं बिजली बिल आधी करने की घोषणा, मंत्रालय में बुलाई बैठक
रायपुर. भूपेश सरकार आज छत्तीसगढ़ की जनता को एक और बड़ी राहत दे सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने जनघोषणा पत्र के अनुसार प्रदेशभर में बिजली बिल की कीमत को आधी करने पर फैसला ले सकती है। इस पर अधिकारियों से चर्चा करने और कार्यों के क्रियान्वयन के लिए आज मंत्रालय में दोपहर 3 बजे बैठक बुलाई है। अंदेशा यही लगाया जा रहा है कि सीएम भूपेश प्रदेश की जनता के साथ किए अपने वादे को निभाएगी।
आपको बात दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण के 10 दिन में ही प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ कर दिया। इसके बाद सीएम ने एक-एक कर जनघोषणा पत्र के अनुसार कई नई घोषणाएं की। आज मुख्यमंत्री बिजली बिल की कीमत को आधी करने मंत्रालय में मीटिंग बुलाई है। दोपहर 3 बजे ऊर्जा विभाग की मंत्रालय में अधिकारियों की बैठक होगी।
इस बैठक में विभाग द्वारा बिजली बिल आधी करने के लिए तैयार की गई मसौदा पर चर्चा होगी। चर्चा पूरी हो जाने के बाद सीएम बिजली बिल हाफ करने का फैसला ले सकते हैं। बता दें कि प्रदेश में 55 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं जिनमें 45 लाख घरेलु उपभोक्ता शामिल हैं। अगर आज की समीक्षा बैठक में इस बात को लेकर सहमति बनी तो 21 फरवरी को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में इसे अंतिम रूप दिया जा सकेगा।
Published on:
19 Jan 2019 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
