
CM bhupesh baghel
रायपुर. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल में स्टार प्रचारकों (Congress Star Campaigners List) की सूची जारी कर दी है। जारी 30 लोगों की सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) को आठवें नंबर पर रखा गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इससे साफ दिखाई दे रहा है कि मुख्यमंत्री का कद लगातार बढ़ते जा रहा है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी से पहले रखा गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते आ रहे हैं। इसके मद्देनजर उन्हें पश्चिम बंगाल में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में बड़ी रैली को संबोधित कर चुके हैं।
तीन दिवसीय दौरे पर कल असम जाएंगे सीएम
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 से 16 मार्च तक तीन दिन में 9 से भी ज्यादा जगहों में प्रचार कर कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में सभा लेंगे। मुख्यमंत्री 14 मार्च को पहला दिन डिब्रुगढ़ पहुंचकर जिले के चैबा विधानसभा क्षेत्र के बोरगुरई में और राजगढ़ व सेपोन में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
वहीं 15 मार्च को ढोल्ला (सैखोवा) में सभा के अलावा मैकीपोरे में नेता प्रतिपक्ष के उपलब्धियों के साथ कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेंगे। 16 मार्च को भी कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। इस दिन वे नहरकटिया में जनसभा को संबोधित कर जनसंपर्क करेंगे।
स्टार प्रचारकों में विकास भी शामिल
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को असम चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। 30 नेताओं की इस सूची में विकास उपाध्याय को बड़े नेताओं के ठीक बाद दसवें स्थान पर जगह दी गई है। उपाध्याय पिछले तीन माह से असम में लगातार जमे हुए हैं।
कमजोर बूथों पर भी कार्यकर्ताओं की तैनाती
कांग्रेस के बहुत से पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इन दिनों असम चुनाव में व्यस्त हैं। कांग्रेस ने पन्ना प्रभारियों के फार्मूले के आधार पर कमजोर बूथों में प्रदेश के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को तैनात कर दिया है। इसके अलावा मंत्रियों की भी रोटेशन में ड्यूटी लगाने की तैयारी है।
Updated on:
13 Mar 2021 11:30 am
Published on:
13 Mar 2021 10:37 am

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
