
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा (Winter Session of Chhattisgarh Assembly) में गुरुवार को चर्चा के बाद ध्वनिमत से 2 हजार 387 करोड़ रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया। द्वितीय अनुपूरक के बाद अब प्रदेश के वर्ष 2020-21 के मुख्य बजट का आकार कुल एक लाख 9 हजार 101 करोड़ रुपए हो गया है। विपक्ष ने अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान सरकार के वित्तीय प्रबंधन और कर्ज को लेकर जमकर निशान साधा है।
इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, हां हमने कर्ज लिया है, किसानों की कर्ज माफी के लिए, धान खरीदी के लिए और लोगों की सहायता करने के लिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने स्काई वॉक, एक्सप्रेस-वे, मोबाइल खरीदी और नई राजधानी के लिए कर्ज लिया, लेकिन इसका प्रदेश की जनता को क्या फायदा हुआ।
मुख्यमंत्री ने सदन में नई तहसीलों के निर्माण को लेकर कहा, भविष्य में जब भी नई तहसीलें बनाई जाएंगी जनप्रतिनिधियों की मांगों को ध्यान में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने बारदानों की कमी और कोरोना काल में सरकार के किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने बताया, धान के रकबे में भी 6 लाख एकड़ की वृद्धि हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। इस संबंध में मिल रही शिकायतों का लगातार समाधान किया जा रहा है। डायल 112 में अब तक 1700 शिकायतें मिली जिनमें से 483 का निराकरण किया जा चुका है। रकबे में त्रुटि के संबंध में 413 शिकायतें मिली हैं, जिनके निराकरण के लिए अधिकारियों को कहा गया है।
एफसीआई में चावल देने की अनुमति नहीं मिली
मुख्यमंत्री ने बताया कि कल ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से एफसीआई को चावल देने की अनुमति देने का आग्रह किया था, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं किसान आंदोलन में व्यस्त हूं। धान खरीदी को एक माह हो गया है लेकिन यह दुर्भाग्यजनक है कि अभी तक एफसीआई में चावल देने की अनुमति नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर गर्व है और छत्तीसगढिय़ा होने का अभिमान है।
हिटलर आपके आदर्श
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, नागपुर में जो बैंड रखा है, वो हिटलर का ही दिया हुआ है। हिटलर ही आपके आदर्श है, तो आप उन्हीं का अनुसरण करते हैं।
रमन का हमला, कहा-सरकार के नारे का बजट में जिक्र नहीं
अनुदान मांगों पर चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. राज्य सरकार के वित्तीय प्रबंधन को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, सरकार सिर्फ एक ही नारा लगाती है नरवा, गऱवा, घुरवा, बाड़ी, लेकिन बजट में ये कहां हे संगवारी। उन्होंने कहा, बजट में सरकार की इस योजना का जिक्र तक नहीं है। सरकार जो करीब 24 सौ करोड़ का अनुपूरक लेकर आई है इसमें से करीब 19 सौ करोड़ केंद्र से मिलने वाली राशि है।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा यह सरकार प्रतिवर्ष 15 हजार करोड़ का कर्ज ले रही है। इस हिसाब से प्रतिदिन लगभग 42 करोड़ रुपए, प्रति घंटे 2 करोड़ और प्रति मिनट दो लाख 92 हजार रुपए का कर्ज ले रही है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, सरकार ने देशी और अंग्रेजी शराब से कोरोना के नाम पर 3 अरब से ज्यादा राशि ली है, लेकिन यह राशि स्वास्थ्य विभाग को अब तक नहीं मिली है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, यह सरकार पूंछ दिखाकर घोड़ा बेचने का काम कर रही है।
Published on:
24 Dec 2020 09:28 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
